Weight Loss Smoothie : हम में से अधिकतर लोग बढ़ते वजन से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इसका कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। इसके अलावा कुछ शारीरिक समस्याओं की वजह से भी शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। वजन को घटाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयोग करते हैं, लेकिन अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो स्मूदी का सेवन करें। स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही इससे आपका वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे हेल्दी स्मूदी के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपना वजन काफी तेजी से घटा सकते हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने वाले स्मूदी कौन से हैं?
वजन कम करने वाले हेल्दी स्मूदी
वजन कम करने के लिए पिएं ये स्मूदी
लौकी और खीरा स्मूदी
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप लौकी, खीरा, नींबू से तैयार स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। यह स्मूदी न सिर्फ आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है, बल्कि इसकी मदद से आप हाई ब्लड प्रेशर, डायरिया, पीलिया, हार्ट अटैक जैसी बीमारी को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इस स्मूदी को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 लौकी को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसमें 1 कटा हुआ खीरा और 1 नींबू का रस मिक्स करके इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इस स्मूदी में 1 चुटकी नमक मिक्स करें। इस स्मूदी का सेवन करने से आप अपने वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकेंगे।
ब्लूबेरी, ओट्स और चिया स्मूदी
स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर ब्लूबेरी, ओट्स और चिया सीड्स स्मूदी आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत है। इस स्मूदी को तैयार करने के लिए ओट्स, ब्लूबेरी और चिया सीड्स को मिक्स कर लें। इसमें जरूरत के अनुसार दूध डालकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इस स्मूदी का सेवन करने से आप अपने वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा।
पालक और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी
पालक और स्ट्रॉबेरी से तैयार स्मूदी का सेवन करने से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह स्मूदी कैंसर, मोटापा, हार्ट डिजीज के खतरों को दूर कर सकता है। इस हेल्दी स्मूदी को तैयार करने के लिए 1 कप फ्रेश पालक, आधा कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी और आधा इंच दालचीनी लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। तैयार स्मूदी का सेवन करें। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
