How To Wax At Home: हाथों से लेकर पैरों तक शरीर पर मौजूद बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, अगर आप इस पर ज्यादा पैसे और समय खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो आप इसे घर पर आजमा कर देख सकती हैं। यहां हम आपको घर पर ही वैक्सिंग करने के तरीका और सामग्री के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इससे आपका काम काफी हद तक आसान हो जाएगा और मिनटों में आपको क्लियर स्किन मिलेगी।
वैक्सिंग की सामग्री-
वैक्स, वैक्स हीटर, वैक्सिंग स्ट्रिप्स, स्पैचुला, टैल्कम पाउडर, एलोवेरा जेल।
वैक्सिंग करने की विधि-
वैक्स करने के लिए सबसे पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह साफ करें और सुखा लें। अब उस पर हल्का टैल्कम पाउडर लगाएं, जिससे वैक्स त्वचा पर अच्छे से चिपके।
वैक्स को वैक्स हीटर या माइक्रोवेव में गुनगुना करें। ध्यान रखें कि वैक्स ज़्यादा गरम न हो, वरना स्किन जल सकती है।
स्पैचुला की मदद से वैक्स को बालों की दिशा में लगाएं। वैक्स ज्यादा मोटी परत में न लगाएं, पतली परत ही पर्याप्त होती है।
अब वैक्स के ऊपर स्ट्रिप या सूती कपड़ा रखें, हाथ से दबाएं और फिर एक ही झटके में बालों की उल्टी दिशा में खींच लें।
वैक्स हटने के बाद त्वचा पर बचे अवशेष को साफ करने के लिए गीले कपड़े से पोछें या वैक्स रिमूवर यूज़ करें।
अंत में त्वचा को मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल से हाइड्रेट करें ताकि जलन और रैश से बचाव हो।
ध्यान दें-
वैक्स करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। इतना ही नहीं खुले घाव, रैश या सनबर्न वाली स्किन पर वैक्स न करें।
