Honey benefits for skin: झुर्रियों और पिंपल जैसी समस्या से पाना चाहती हैं छुटकारा, रोज रात को चेहरे पर लगाएं शहद, खिल उठेगी त्वचा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 3, 2023, 03:24 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। ऐसे में जानिए रात को स्किन पर शहद लगाने के क्या हैं फायदे।

Honey for skin: शहद का सेवन सेहत के लिए तो काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आपको मालूम है ये त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। स्किन की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं। शहद के इस्तेमाल से एक्ने, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, ऑयली स्किन और ड्राई स्किन जैसी समस्याओं से तुरंत छुटकारा पाया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाने के फायदे में बताने जा रहे हैं।

Honey for skin

रोज रात को चेहरे पर शहद लगाने के फायदे (Source:istock)

रात को चेहरे पर शहद लगाने के फायदे - Benefits Of Applying Honey On Face At Night

पिंपल और दाग-धब्बों से दिलाए छुटकारा

शहद स्किन पोर्स की गंदगी, तेल और अशुद्धियों को बाहर निकालता है और स्किन को एक्सफोलिएट करता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात दिलाता है। ऐसे में रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाएं।

सनबर्न में फायदेमंद

तेज धूप के कारण अगर आपकी स्किन सनबर्न का शिकार हो गई है तो शहद आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप सनबर्न की समस्या से बचना चाहते हैं तो रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाएं। ये पिगमेंटेशन दूर करता है।

पीएच लेवल बैलेंस करे

शहद के इस्तेमाल से ऑयली स्किन से छुटकारा पाया जा सकता है। ये स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और अतिरिक्त तेल उत्पादन को कम करता है।

ड्राई स्किन

शहद स्किन को हाइड्रेट रखता है और ड्राई स्किन की समस्या से निजात दिलाता है। शहद में कई तरह के नेचुरल एंजाइम्स होते हैं जो स्किन की नमी को बरकरार रखते हैं।

झुर्रियां दूर करे

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाता है। ऐसे में रात को चेहरे पर शहद लगाने से कोलेजन बूस्ट होता है और स्किन में झुर्रियों की समस्या नहीं होती है।

End of Feed