Voting Shayari in Hindi: लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) के लिए आज यानी सोमवार को वोटिंग किया जा रहा है। पांचवें चरण में आठ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जानी है। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान किया जा रहा है। चुनावी मौसम है तो सोशल मीडिया पर कई शेरों-शायरी भी खूब वायरल हो रही है। ऐसे में आज हम आपके लिए चुनाव से जुड़े कुछ मजेदार शायरी लेकर आए हैं।
Voting Shayari in Hindi
1. लोकतंत्र की रीढ़ हो, मतदाता भगवान।
तुमसे ही सधते सदा,सब जन के अरमान।।
2. अच्छे लोगों को चुनो ,बने भली सरकार।
सबका साथ विकास हो,नव विचार संचार।।
3. सर्व मुख्य अधिकार है, लोकतंत्र मतदान।
इसका सद उपयोग हो,रहो मती अनजान।।
4. बी.एल.ओ. से बात कर ,नाम सूचना जान।
साथ रखो पहचान भी,फिर करना मतदान।।
5. झूँठे झाँसों से बचो, अंतर्मन की मान।
जाति पंथ को भूलकर,करना है मतदान।।
6. सभी प्रलोभन त्याग के,रख मन का ईमान।
अच्छे से अच्छा चुनें, मन से कर मतदान।।
7. नागरिकों के काम हो,ऐसी हो सरकार।
सबक सुने नुमाइंदा ,मतदाता मनुहार।।
8. निष्पक्षी मतदान से, हो चुनाव हर बार।
अच्छे नेता जीतकर, बने भली सरकार।।
9. सब को प्रेरित कर चलो,करना है मतदान।
मत के बल सरकार है, लोकतंत्र की शान।
10. ई. वी. एम. मशीन से , करना है मतदान।
यह अपना अधिकार है,इसको सब ले जान।।
11.पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट।
आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।।
12.डरो नहीं, झिझको नहीं, रहे प्रशासन संग।
अच्छा प्रत्याशी चुनो, लोकतंत्र के अंग।।
13.सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार।
मन का प्रत्याशी चुनो,मत दे कर हर बार।।
