Virat Kohli Networth: एक इंस्टाग्राम पोस्ट से करोड़ों रुपए कमाते हैं विराट कोहली, नेटवर्थ के मामले में सबसे अमीर क्रिकेटर

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 5, 2022, 01:54 PM IST

Virat Kohli Networth and Car Collection: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक है। भारत की रन मशीन माने जाने वाले विराट कोहली करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं। जानिए विराट की नेटवर्थ और कार कलेक्शन।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली मना रहे हैं अपना 34वां बर्थडे
  • हजार करोड़ रुपए से अधिक नेटवर्थ के मालिक हैं विराट कोहली।
  • विराट कोहली के कार कलेक्शन में हैं कई लग्जरी गाड़ियां।

Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली पांच नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। विराट कोहली की गिनती क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में होती है। विराट कोहली ने साल 2009 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया के हर फॉर्मेट में रन मशीन बन गए हैं। इस कारण विराट कोहली की नेटवर्थ में भी हर साल इजाफा होता है। 34 साल के विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर की लिस्ट में हैं।

Virat-Kohli

Virat Kohli Networth

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की नेटवर्थ (Virat Kohli Networth) लगभग 127 मिलियन डॉलर यानी 1046 करोड़ रुपए से अधिक है। क्रिकेट के अलावा विराट कोहली कई विज्ञापनों को एंडोर्स करते हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक इससे वह हर साल 20 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली की अच्छी खास फैन फॉलोविंग है। हूपर्स 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की इंस्टाग्राम में एक पोस्ट के जरिए 10 लाख 88 हजार डॉलर यानी 8.69 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

End of Feed