Vikarm Gokhale को विरासत में मिला अभिनय, दादी पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट तो परदादी पहली अभिनेत्री- देखें पूरा Family Tree

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 24, 2022, 11:17 AM IST

Vikram Gokhle Family: बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज कलाकारों में शुमार रहे विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। 82 साल के विक्रम गोखले को अभिनय विरासत में मिला। उनकी परदादी, दादी, पिता फिल्मी दुनिया से लंबे समय तक जुड़े रहे।

Vikram Gokhale Family: 19 नवंबर को दिग्गज अदाकारा तब्बसुम ने इस दुनिया को हमेशा के लिए विदा कह दिया। उनके जाने के गम से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि अब विक्रम गोखले के बारे में अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज कलाकारों में शुमार रहे विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। बीती रात उनके निधन की खबर आई लेकिन परिवार ने इसका खंडन किया और बताया कि उनकी हालत नाजुक है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 82 वर्षीय विक्रम गोखले पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में करीब 15 दिनों से भर्ती हैं।

Vikarm Gokhale को विरासत में मिला अभिनय, दादी पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट तो परदादी पहली अभिनेत्री- देखें पूरा Family Tree

Vikram Gokhale Family Tree

हिंदी सिनेमा से विक्रम गोखले के परिवार का काफी पुराना रिश्ता है और उन्हें विरासत में अभिनय मिला है। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत (Durgabai Kamat) हिंदी सिनेमा की पहली अभिनेत्री थीं और उनकी दादी कमलाबाई गोखले (Kamlabai Gokhale) हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।

End of Feed