Vat Savitri 2024 Latest Rangoli Designs (वट सावित्री के लिए रंगोली के डिजाइन्स): हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन सुहागिनों द्वारा वट सावित्री (Vat Savitri) का व्रत रखा जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र तो खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इस साल वट सावित्री का व्रत 6 जून (Vat Savitri Vrat 2024) गुरुवार को रखा जाएगा। व्रत पूजा करने के साथ साथ इस दिन पर महिलाओं द्वारा सजने संवरने के साथ साथ घर की साज सज्जा का भी बहुत महत्व है। ऐसे में अपने वट सावित्री (Vat Savitri rangoli) व्रत को सिद्ध करने हेतु आपको भी अपना आंगन रंगोली बनाकर सजाना ही चाहिए। श्री हरी का आशीर्वाद प्राप्त (Latest rangoli designs for vat savitri) करने हेतु घर में आप भी सुंदर सी रंगोली बनाकर प्रभु के आगमान की तैयारी कर सकते हैं। देखें वट सावित्री पर घर के आंगन में बनाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के Designs, Photos, Pics -
Vat Savitri 2024 Rangoli design latest
वट सावित्री के लिए रंगोली के डिजाइन्स, Rangoli Design for Vat Savitri 2024
शादीशुदा महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत वाले दिन ऐसी रंगोली बनाना बहुत ही शुभ हो सकता है। वट पूर्णिमा के व्रत के दिन आप वट वृक्ष की ये सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली रंगोली बनाकर उसे हल्दी, कुमकुम से सजा सकते हैं।
वट सावित्री व्रत वाले दिन बरगद के पेड़ की पूजा बड़ी आस्था से की जाती है। ऐसे में सुहागिन द्वारा सिद्ध वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती ये रंगोली का डिजाइन भी एकदम जबरदस्त है। आप ऐसी रंगोली असली फूलों, पत्तियों और दीप से भी सजा सकते हैं।
सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत 2024 वाले दिन सुहाग की निशानी मानी जाने वाली इन चीजों से सजी रंगोली का डिजाइन भी बना सकते हैं। रंगोली में मंगलसूत्र, झुमके, कंगन बनाकर आप भी काफी प्यारी सी रंगोली बना सकते हैं।
फूलों से सजी ये सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली रंगोली भी वट सावित्री व्रत रख रही महिलाओं के आंगन की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शुभ वट पूर्णिमा की बधाई देती ये वाली रंगोली का डिजाइन बिगिनर्स को जरूर से ट्राई करना ही चाहिए।
पूजा के पत्तो से सजी ये दोनों ही तरह की रंगोली डिजाइन्स भी वट व्रत में आपके आंगन में खूब जचेगी। घर के आंगन या मंदिर के द्वार पर आपको इस वट सावित्री व्रत के दिन जरूर ही ऐसी खूबसूरत लुक वाली रंगोली बनानी ही चाहिए।
इसी के साथ साथ फूलों का डिजाइन हर तरह के ओकेजन और रंगोली के लुक में ऊभार ला देता है, आप भी वट सावित्री पर झटपट ऐसी शगुन की रंगोली बना सकते हैं। रंगीन फूलों के बजाय आप कोई दो कलर का प्रयोग कर के भी बढ़िया रंगोली बना सकते हैं।
