Vat Savitri Rangoli Designs 2025: वट सावित्री व्रत के दिन बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, सजेगा घर का आंगन तो सब करेंगे तारीफ

Vat Savitri 2025 Latest Rangoli Designs (वट सावित्री के लिए रंगोली के डिजाइन्स): आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री के रुप में मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं, तथा उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वट सावित्री के इस पावन अवसर पर घर आंगन में बनाएं ये सिंपल और सुंदर सी रंगोली, जिसे देख आपका वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भर जाएगा।

Vat Savitri 2025 Latest Rangoli Designs: वट सावित्री व्रत का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। सनातन धर्म के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशियों से भरे वैवाहिक जीवन की ईश्वर से कामना करती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत को करने की तिथि 26 मई यानि आज की है, इस दिन महिलाएं व्रत, पूजन करने के साथ ही साथ अपना और घर का साज श्रृंगार करती हैं। खुद के श्रृंगार के साथ महिलाएं घर को भी सजाती हैं। अब सजावट की बात हो और रंगोली का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वट सावित्री के दिन रंगोली तो बनानी ही चाहिए। यहां से आप वट सावित्री स्पेशल रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं-

vat savitri vrat rangoli designs photo 2025

जिन महिलाओं के पास रंगोली बनाने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता है और उन्हें सुंदर सी रंगोली भी बनानी होती है, ये डिजाइन उनके लिए परफेक्ट है। इस तरह के सर्कल वाले सिंपल रंगोली डिजाइन चूड़ियों से भी बन जाते हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं।

End of Feed