Vat Purnima 2025 Latest Rangoli Designs (वट पूर्णिमा के लिए रंगोली के डिजाइन्स): हिंदू पंचांग के अनुसार हर इस साल वट पूर्णिमा का सिद्ध व्रत 10 जून को रखा जाएगा। वहीं इसका समापन 11 जून को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस सिद्ध व्रत को करने के साथ साथ घर की साज सज्जा का भी महत्व होता है। और हिंदू त्योहार घर आंगन में शुभ शगुन की रंगोली बनाएं बिना अधूरे ही लगते हैं। ऐसे में श्री हरी का आशीर्वाद प्राप्त (Latest rangoli designs for vat Purnima) करने हेतु घर में आप भी सुंदर सी रंगोली बनाकर प्रभु के आगमान की तैयारी कर सकते हैं। देखें वट सावित्री पर घर के आंगन में बनाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के Designs, Photos, Pics -
वट पूर्णिमा के लिए रंगोली के डिजाइन्स
वट पूर्णिमा पर ये खास बरगद के पेड़ वाली रंगोली का डिजाइन बहुत ही शानदार लुक देगा। ऐसी रंगोली आपके आंगन की शान बढ़ा देगी, वहीं इस रंगोली को बनाना भी बहुत ही आसान है। बरगद के पेड़ वाली ऐसी रंगोली के आस पास आप फूल और दीप भी रख सकते हैं।
वट वृक्ष की पूजा करती महिला की ये रंगोली वट पौर्णिमा के खास दिन पर बहुत ही प्यारा लुक देगी। आपके आंगन में आप ऐसी रंगोली चटक रंगों से बना सकते हैं। ऐसी रंगोली हर तीज त्योहार पर अच्छी लगती है।
फूलों के आकार वाली ये बहुत ही खूबसूरत सी रंगोली वट पूर्णिमा के दिन पर बनाने के लिए सबसे अच्छी है। इसका डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा यूनिक है और ये लग भी बहुत अच्छी रही है। इसे आप कांटे और चम्मच की मदद से और प्यारा शेप दे सकते हैं।
पत्ते और नथ, तिलक वाली ये वट पूर्णिमा स्पेशल रंगोली का डिजाइन भी काफी ट्रेडिशनल और प्यारा है। वट पूर्णिमा का व्रत रख रही सुहागिन महिलाएं, घर पर वट पूर्णिमा की ये मंगल सूत्र और झूमके, कंगन वाली रंगोली बनाकर अंगना को सजा सकती हैं। रंगोली को आप आस पास फूल के डेकोरेशन से सजा भी सकते हैं, बहुत ही प्यारा लगेगा।
वट पूर्णिमा के दिन पूजन में विशेष रूप से हल्दी, कुमकुम, चूड़ी, बिंदी, ब्लाउज पीज, मंगल सूत्र रखना आवश्यक माना जाता है। ऐसे में आप भी अपनी आरती की थाली को यू फूल के डिजाइन वाली रंगोली के बीच सजाकर रख सकती हैं।
