Varan Bhaat Recipe: मराठियों का फेवरेट है वरण भात, अभी तक नहीं चखा है इसका स्वाद, तो फटाफट नोट करें रेसिपी

Maharashtrian Varan Bhaat Recipe: अगर आप भी रोज एक ही जैसी दाल खा-खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार महाराष्ट्रीयन स्टाइल में वरण भात ट्राई किजिए। इसकी रेसिपी काफी आसान है। आप यहां से रेसिपी पढ़कर घर पर इसे बना सकते हैं।

Maharashtrian Varan Bhaat Recipe: देश के हर कोने में अलग-अलग तरह का खाना मिलता है। यूपी से बिहार तक हर जगह कोई न कोई डिश मशहूर है। लेकिन दाल- चावल एक ऐसी डिश है, जो देशभर में खाई जाती है। अगर आप रोज-रोज वही पुराने तरीके के दाल-चावल खाकर बोर हो गए हैं तो आपको ऑथेंटिक महाराष्ट्रियन वरण भात जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां हम आपके लिए इसकी जबरदस्त रेसिपी लेकर आए हैं।

authentic maharashtrian varan bhaat recipe in hindi

वरण भात बनाने की सामग्री-

1. अरहर दाल

2. टमाटर

3. जीरा

4. प्याज

5. तेल

6. हरी मिर्च

7. लहसुन

8. धन‍िया पत्‍ती

9. गुड़

10. चावल

11. नारियल (घिसा हुआ)

12. हल्दी पाउडर

13. नमक

14. घी

वरण भात बनाने की विधि-

वरण भात बनाने के लिए कुकर में अरहर दाल, टमाटर, जीरा, प्याज, तेल, हरी मिर्च और जरूरत के अनुसार पानी डाल लें। इसमें गुड़ और नमक डालकर उबाल लें। अब इन्‍हें अच्छी तरह से मिला लें। तीन सीटी के आने तक इसे पका लें। अगर दाल कच्‍ची रह जाए तो एक दो सीटी और लगा सकते हैं। जब तक दाल पक रहा है तो इसका एक खास मसाला तैयार करें। घ‍िसा हुआ नार‍ि‍यल, कटा हुआ प्‍याज, लहसुन, धन‍िया पत्‍ती, हरी म‍िर्च और धन‍िया-हल्‍दी पाउडर को म‍िलाकर ब्‍लेंड कर लें। दाल के पकने पर ये म‍िश्रण उसी में म‍िला दें। इसके बाद दो म‍िनट तक इसे और पकने दें। अब गरमा गरम चावल के साथ इसे सर्व करें। ऊपर से घी डालना ब‍िल्‍कुल न भूलें। वरण भात तैयार है।

End of Feed