Hair Care Tips: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है केले का छिलका, जानें कैसे करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 13, 2023, 06:48 PM IST

धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों के झड़ने की समस्या भी होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार परफेक्ट रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप केले के छिलके से बना पानी लगा सकती हैं।

Hair Care Tips: बदलते मौसम , खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण का असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बाल ड्राय हो जाते हैं और चिपचिपे भी दिखने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में बालों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों के झड़ने की समस्या भी होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार परफेक्ट रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप केले के छिलके से बना पानी लगा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई तरह समस्याएं दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको केले के छिलके से पानी कैसे तैयार कर सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Hair Care Tips: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है केले का छिलका, जानें कैसे करें इस्तेमाल

ऐसे तैयार करें केले के छिलके का पानी

केले के छिलकों का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो ग्लास पानी लें। इसके बाद इसे आधा होने तक उबालें। अब गैस को ऑफ करें और बंद को हल्का ठंडा होने दें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसमें 2 केले के छिलके डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अब सुबह इस पानी अच्छे से मिलाएं और फिर एक स्प्रे बोतल में इसे भरकर रख लें और इस्तेमाल करें।

ऐसे में करें केले के पानी का इस्तेमाल

केले के छिलके से तैयार किए गए इस पानी को आप कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी को अपने बालों पर स्प्रे कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। बाद में शैंपू से हेयर वॉश कर लें। बालों को धोने के बाद इसे अच्छे से पोछ लें और फिर इसमें केले के छिलके का पानी लगाएं। अब पानी को बालों पर तकरीबन 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अंत में नॉर्मल पानी से बालों को धोकर साफ करें।

End of Feed