Urfi Javed: खिलती कली बनकर आईं उर्फी, फेल किए Met Gala और Cannes के सभी लुक्स, देखें उनकी ड्रेस का वीडिया

Uorfi Javed Outfit For Cannes 2025: उर्फी जावेद अपने लुक से हर बार लोगों को हैरान कर देती हैं। उर्फी के अतरंगी कपड़े और फैशन सेंस एक बार फिर चर्चा में है। यहां से आप उर्फी का वो वीडियो देख सकते हैं, जिसमें उन्होंने अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल के आउटफिट को रिवील किया है।

Uorfi Javed Outfit For Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर किसी का लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, इस फेस्टिवल में भारतीय फैंस ने फैशन क्वीन उर्फी जावेद को खूब मिस किया। कान्स में भले ही उर्फी की एंट्री नहीं हुई, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत यूं बर्बाद न जाने दी और इस स्पेशल आउटफिट को पब्लिक के सामने अलग अंदाज में रिवील किया। हाल ही में उर्फी जावेद को मुंबई के सांताक्रुज में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपने रेड कलर के आउटफिट में पपाराजी को पोज दिया। ये ड्रेस इतना स्पेशल है कि जिसने भी उर्फी को देखना बस देखता ही रह गया।

After Cannes rejection Uorfi Javed flaunts her red carpet look

उर्फी की ड्रेस

बात करें ड्रेस की तो उर्फी की ये ड्रेस दिखने में कमल के फूल की तरह है। ये एक रेड मिनी ड्रेस है, जो रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। उर्फी जब सामने आईं तो ड्रेस की कलियां एकाएक खिल उठीं। इस ड्रेस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोरी है।

End of Feed