UPI food habits: बीते जमाने से तुलना करें तो पाएंगे कि यूपीआई (UPI) ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। पहले जहां छोटी-सी चीज खरीदने पर जेब में खुले पैसे तलाशने पड़ते थे, लेकिन अब फोन निकालिए, क्यूआर कोड स्कैन कीजिए और पेमेंट हो गया। इसका असर सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी खाने-पीने की आदतों में भी साफ नजर आने लगा है। आज सड़क किनारे मिलने वाली पानीपुरी हो या दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट का बड़ा बिल, हर जगह UPI का इस्तेमाल आम हो गया है। डिजिटल पेमेंट की इस सुविधा ने हमें छोटे खर्च करने, कभी भी खाना ऑर्डर करने और बिल आसानी से बांटने की आदत डाल दी है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 खान-पान की आदतों के बारे में, जिन पर यूपीआई का असर साफ दिखाई देता है।
जानिए डिजिटल पेमेंट ने कैसे बदली आदतें
छोटी कीमत की चीजें खरीदना हुआ आसान
पहले अगर किसी दुकान पर ₹10 या ₹20 की खरीदारी करनी होती थी, तो सबसे बड़ी चिंता खुले पैसों की होती थी। कई बार दुकानदार के पास छुट्टे नहीं होते थे जिससे ग्राहक को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा झंझट काफी कम हो गया है। अब छोटी कीमत की चॉकलेट, आइसक्रीम, चाय, मिठाई या कोई स्नैक खरीदना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान महसूस होता है। सीधे शब्दों में समझें तो कई बार तो हम सिर्फ इसलिए भी कोई छोटी खाने की चीज खरीद लेते हैं क्योंकि पेमेंट करना इतना आसान है कि ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती।
देर रात भूख लगे तो खाना मंगाना आसान
ऑनलाइन फूड डिलीवरी और डिजिटल पेमेंट ने देर रात खाना मंगाने की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। कुछ साल पहले रात में अचानक भूख लगने पर विकल्प काफी सीमित होते थे। लेकिन अब रात के 12 या 1 बजे पिज्जा, बर्गर, नूडल्स या कोई दूसरा स्नैक ऑर्डर करना बेहद आसान हो गया है। ऑर्डर करने के बाद भुगतान के लिए कैश की जरूरत नहीं पड़ती। यूपीआई से कुछ सेकंड में पेमेंट हो जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
दोस्तों के साथ बिल बांटना अब आसान
पहले दोस्तों के साथ बाहर खाने-पीने के दौरान बिल आने के बाद हिसाब-किताब करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। किसने क्या खाया, किसे कितना देना है और किसके पास खुले पैसे हैं इन छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा वक्त जाया होता था। अब स्थिति काफी बदल गई है। एक दोस्त पूरा बिल दे सकता है और बाकी लोग तुरंत अपना हिस्सा यूपीआई के जरिए भेज सकते हैं। चाहे चाय की दुकान हो, कैफे हो या रेस्टोरेंट, बिल बांटना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
रेस्टोरेंट में मेन्यू से लेकर पेमेंट तक QR कोड
कई रेस्टोरेंट और कैफे में अब मेज पर ही क्यूआर कोड दिया जाता है। ग्राहक फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके मेन्यू देख सकता है और कुछ जगहों पर वहीं से खाना भी ऑर्डर किया जा सकता है। इसके बाद भुगतान भी डिजिटल तरीके से हो जाता है। यानी खाने का पूरा अनुभव धीरे-धीरे मोबाइल स्क्रीन से जुड़ता जा रहा है।
