खराब लाइफस्टाइल बना रही बीमार, लोग हो रहे हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार

खराब जीवनशैली लोगों को बहुत ज्यादा बीमार बना रही है। उन्हें पता तब चलता है जब काफी देर हो चुकी रहती है। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल को दुरुस्त करना बहुत जरूरी है। इस क्षेत्र में भारत सरकार भी मिशन के तहत काम कर रही है।

गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के तहत देशभर में 5.13 करोड़ से अधिक वयस्कों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और 3.45 करोड़ लोगों में मधुमेह (डायबिटीज) का पता चला है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने संसद के मानसून सत्र के दौरान दी।

NPNCD

खराब लाइफस्टाइल बना रही बीमार, लोग हो रहे हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार (Photo: iStock)

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पहले एनपीसीडीसीएस के नाम से जाना जाता था, जिसे अब एनपी-एनसीडी के रूप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वर्ष 2016 में प्रारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, शुरुआती पहचान, प्रबंधन और उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल सुनिश्चित करना है।

End of Feed