थलापति विजय के शपथग्रहण समारोह में कौनसी साड़ी पहनकर पहुंची Trisha Krishnan, गजरा-हार देखते रह गए सब

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलापति विजय के शपथग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की शामिल हुई थीं। समारोह के लिए तृषा ने बहुत ही सुंदर सी कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। देखें उनके लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां

चेन्नई में आयोजित थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जहां राजनीति की चर्चा जोरों पर रही। वहीं अभिनेत्री Trisha Krishnan का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। तृषा ने इस खास मौके पर ऐसा लुक चुना, जिसमें ग्लैमर से ज्यादा सादगी और क्लास नजर आई। उनकी हल्के आसमानी रंग की कांजीवरम साड़ी ने पूरे समारोह में एक अलग ही आकर्षण जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस एलिगेंट अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed