Top 10 Dhabas in India: देश के टॉप ढाबे जहां होटल वाली सुविधा के साथ मिलता है देसी स्‍वाद, सफाई देखकर जाने वाले लोग रह जाते हैं हैरान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2025, 02:20 PM IST

Top Dhabas in India : देश में ढाबे पर खाने का कल्‍चर नया नहीं है। हाइवे पर बने ढाबे अब फैमिली ट्रिप का भी हिस्सा बन चुके हैं। खासतौर पर तब जब फैमिली रोड ट्रिप पर जा रही हो। यहां हम आपको देश के टॉप ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वो जगहें हैं जहां आपको खाने का देसी स्‍वाद चखने के साथ साथ फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं। हाइवे पर मौजूद कुछ ढाबे काफी रॉयल फीलिंग देते हैं। खाने के साथ साथ यहां की साफ सफाई भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। वहीं लॉन्‍ग रूट पर चलने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक क्लीन टॉयलेट की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। ऐसे में इस लिस्‍ट को हमने गूगल डेटा, यात्रियों का अनुभव, खाने को दी गई रेट‍िंग, सफाई और सर्विस के आधार पर बनाया है।

Top Dhabas in India: इस बात को बिल्कुल भी नहीं नकारा जा सकता है कि जो मजा दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर आता है वो और किसी ट्रिप पर नहीं आता। रोड ट्रिप के कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ा फायदा तो ये होता है जब मर्जी हुई गाड़ी उठाया और मंजिल की तरफ निकल पड़े। जब बात रोड ट्रिप की हो और हाइवे पर बने ढाबे का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, क्योंकि इसके बिना तो मानो ट्रिप ही अधूरा है। रोड ट्रिप पर भूख लगते ही हम ढाबों का सहारा लेते हैं। ढाबे पर मिलने वाले बटर चिकन, आलू पराठा, मक्के की रोटी और मलाई लस्सी का कोई जवाब नहीं। हाईवे पर बने ढाबे पर भले ही फैंसी फर्नीचर या बहुत शानदार डेकोरेशन वाले न हो, लेकिन इन जगहों पर जो जायकेदार फूड्स मिलते हैं उनके स्वाद को शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। ऐसे में अगर आप भी भारत के सबसे प्रमुख राजमार्गों से ट्रैवल कर रहे हैं तो इन शानदार ढाबों में खाना जरूर खाएं।

Top Dhabas in India

Top 10 Dhabas in India List in Hindi

1. अमरीक सुखदेव

अमरीक सुखदेव ढाबा उत्तर भारत के ग्रांड ट्रंक रोड पर स्थित है। ये ढाबा दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है। पिछले कई सालों से इस ढाबे ने लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। दिल्ली-चंडीगढ़ के आसपास रहने वाले लोगों अक्सर यहां के पराठे और लस्सी का स्वाद चखने के लिए आते रहते हैं।

End of Feed