Underrated Indian Snacks: भारतीय खानपान की दुनिया बेहद विविध और स्वादिष्ट है, अगर आप भी खानपान के शौकीन हैं तो इंडियन क्यूजिन से आपको अलग ही प्यार होगा। हालांकि चाट, समोसे, पकौड़े जैसे स्नैक्स तो हर किसी की पसंद हैं। लेकिन भारत के कई हिस्सों में कुछ ऐसे व्यंजन भी हैं जो बेहद स्वादिष्ट होने के बावजूद उतने ज्यादा फेमस नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे ही 3 अंडररेटेड भारतीय स्नैक्स के बारे में जिन्हें आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। और बेशक ही आपको इन स्नैक्स का स्वाद कभी भी निराश नहीं करेगा।
मिसल पाव (महाराष्ट्र)
मिसल पाव महाराष्ट्र का एक बहुत ही ट्रेडिशनल और पौष्टिक स्नैक है, जो स्वाद और सेहत दोनों का खज़ाना है। इसमें मसालेदार मिसल (स्प्राउट्स की करी) को नरम पाव के साथ परोसा जाता है और ऊपर से कुरकुरे फार्सी या नमकीन से गार्निश किया जाता है। मुंबई और पुणे में यह काफी पसंद किया जाता है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में इसे वह पहचान नहीं मिली है जिसका यह हकदार है। हालांकि मिसल पाव जैसा ही वडा पाव काफी फेमस है वहीं मिसल पोहा भी फेमस है।
खांडवी (गुजरात)
गुजराती डिश खांडवी भी बहुत ही टेस्टी होती है, खमण-ढोकला काफी फेमस है लेकिन बेसन की खांडवी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जरूर ही आपको ये वाली गुजराती डिश ट्राई करनी ही चाहिए। खास बेसन की पट्टियों को रोल करके उसके ऊपर राई का तड़का लगाया जाता है। आप इसे धनिया या पनीर के साथ गार्निश कर सकते हैं।
घुगनी (पूर्वी भारत - बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल)
घुगनी एक साधारण पर बेहद स्वादिष्ट डिश है जो पीली मटर (मटर की दाल) से बनती है। इसे प्याज़, हरी मिर्च और मसालों के साथ पकाया जाता है और गरमा-गरम पराठे या पूड़ी के साथ खाया जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर स्नैक है, लेकिन अक्सर बड़े शहरों में इसे अनदेखा कर दिया जाता है। जरूर ही आपको ये तीनों ही ट्रेडिशनल इंडियन स्नैक्स ट्राई करने ही चाहिए।
