Tomato For Skin care: चेहरे पर लाना चाहते हैं निखार, ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल, खिल उठेगी त्वचा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 22, 2023, 08:03 PM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और चमकदार बनी रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि रिजल्ट ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा भी होती है। वहीं कई लड़कियां स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।

Tomato For Skin care: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और चमकदार बनी रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि रिजल्ट ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा भी होती है। वहीं कई लड़कियां स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। भारतीय रसोई में आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसी में से एक है टमाटर। जी हां टमाटर का इस्तेमाल कर स्किन को बेदाग बनाया जा सकता है। टमाटर ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाने में कारगर है बल्कि ये स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को भी दूर करता है। टमाटर में मौजूद विटामिन सी स्किन के दाग-धब्बों और एक्ने की परेशानी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही ये झुर्रियों और फाइन-लाइंस की समस्या को भी दूर करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको टमाटर फेस पैक के फायदे के बारे में हम बताने जा रहे हैं।

Untitled design

स्किन के लिए टमाटर के फायदे (Source:istock)

स्किन के लिए टमाटर के फायदे

स्किन को बनाता है रेडिएंट

टमाटर स्किन को रेडिएंट बनाने और क्लेंज करने में भी अच्छा असर दिखाता है। इसके लिए टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

End of Feed