आज का सुविचार: जीवन में खुद की ताकत आजमाने का हौसला देता है पंकज त्रिपाठी का यह विचार

आज का सुविचार (Thought of the Day): पंकज त्रिपाठी का यह विचार हार न मानने की प्रेरणा है। वह कहते हैं कि जिंदगी की नदी में तूफान का आना लाजमी है। पुल मिल जाए तो अच्छा, नहीं मिले तो डरने की बजाय तैराक बन जाओ।

Motivational Thought of the Day: जीवन के सफर में उतार-चढ़ाव, असफलताएं और चुनौतियां आम हैं। ऐसे में मोटिवेशन वह ईंधन है जो हमें आगे बढ़ने की ताकत देता है। बिना मोटिवेशन के सपने अधूरे रह जाते हैं, मेहनत रुक जाती है और मन हताश हो जाता है। किसी की कोई छोटी सी बात हमारे अंदर के आत्मविश्वास को जगा देती है और मुश्किलों में भी हिम्मत बनाए रखती है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने काम और मेहनत से हर किसी को प्रभावित किया है। उनकी कई बातें युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करती हैं। आज के विचीर में पढ़ते हैं पंकज त्रिपाटी का एक बेहद शानदार कोट:

Pankaj Tripathi

आज का सुविचार

"जिंदगी एक नदी है, अगर पुल ना हो तो तैरना सीख लो।"

पंकज त्रिपाठी का यह विचार जीवन की कड़वी सच्चाई को बहुत सरल और प्रभावी तरीके से बयां करता है। जिंदगी को नदी से तुलना करना कोई नया नहीं, लेकिन “अगर पुल ना हो तो तैरना सीख लो” इसमें नया जोश और व्यावहारिकता भर देता है। इसका मतलब है – जीवन में मुश्किलें आएंगी ही, रास्ते हमेशा आसान नहीं मिलेंगे। कई बार वह “पुल” जो हमें पार ले जाता, टूट जाता है या मिलता ही नहीं। तब हताश होकर किनारे बैठने की बजाय खुद को इतना मजबूत बनाओ कि नदी के तेज बहाव में भी तैर सको।

End of Feed