Tara Sutaria का लेपर्ड लुक क्यों कर रहा है मैक्सिमल फैशन की वापसी का इशारा, रेट्रो ग्लैमर से यूं मिला आज के फैशन का अंदाज

तारा सुतारिया का लेपर्ड प्रिंट लुक सिर्फ बोल्ड पहनावा नहीं, बल्कि पुराने दौर की ग्लैमर वाली सोच और आज के बेबाक फैशन का मेल है। जानिए कैसे लेपर्ड प्रिंट फिर से कपड़ों और स्टाइल में अपनी जगह बना रहा है।

Tara Sutaria Leopard Print Look: फैशन में कुछ प्रिंट ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही नजर उन पर टिक जाती है। लेपर्ड प्रिंट भी ऐसा ही है। पहले इसे बहुत बोल्ड और थोड़ा ज्यादा ड्रैमेटिक माना जाता था, लेकिन अब यह फिर से फैशन में लौट आया है। तारा सुतारिया का यह लुक इसका अच्छा उदाहरण है। अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च के लिए तारा ने ये बोल्ड लुक चुना था।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में बड़े आकार का पंखा, पुराने अंदाज के गहने और घने लहराते बाल उनके पूरे लुक को रेट्रो टच दे रहे हैं। उनका अंदाज ऐसा लगता है जैसे पुराने जमाने का फिल्मी ग्लैमर और आज का बेबाक फैशन एक साथ मिल गया हो। खास बात यह है कि यहां लेपर्ड प्रिंट सिर्फ कपड़े का डिजाइन नहीं है, बल्कि पूरे लुक की जान बन गया है। यही वजह है कि उनका ये लुक मॉडर्न फैशन में रेट्रो का तड़का लगा रहा है, जिसे नजरअंदाज करना नामुम्किन है।

End of Feed