Sunny Deol Wife: राजघराने से ताल्लुक रखती हैं सनी देओल की वाइफ, गुपचुप रचाई शादी का ऐसे खुला था राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 12:35 PM IST

Sunny Deol Wife Pooja Deol Facts: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की वाइफ पूजा देओल इन दिनों चर्चा में हैं। वह अपने बेटे करण देओल की शादी में नजर आईं। पूजा देओल का रियल नेम लिंडा है। उन्होंने सनी से शादी करने के बाद अपना नाम बदल लिया था।

Sunny Deol Wife Pooja Deol Facts: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या से शादी की है। सनी देओल की वाइफ पूजा देओल इन दिनों चर्चा में हैं। वह अपने बेटे करण देओल की शादी में नजर आईं। पूजा हमेशा लाइमलाइट और पब्लिक की दूर रहती हैं लेकिन बेटे करण की बारात में उन्होंने बैंड बाजे पर डांस किया।

Sunny Deol Wife Pooja Deol Facts

Sunny Deol Wife Pooja Deol Facts

बता दें कि पूजा देओल का रियल नेम लिंडा है। उन्होंने सनी से शादी करने के बाद अपना नाम बदल लिया था। अब सनी और पूजा दो बेटों के पेरेंट्स हैं। पूजा लंदन में ही पली-बढ़ी थीं। उनका जन्म मार्च 1966 में हुआ था। अब वह हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन हैं। पूजा देओल के पिता का नाम कृष्ण देव महल है, जोकि भारतीय मूल के हैं और इंग्लैंड में रहते हैं। वहीं मां का नाम जून सारा महल है।

End of Feed