Sunday Morning Wishes: पूरे देश में आजकल सिर्फ और सिर्फ राम (Ram) नाम सबसे ज्यादा सुनाई दे रहा है। लोग सुबह उठने के बाद और सोने से पहले भगवान राम (Lord Rama) का नाम जरूर ले रहे हैं। दरअसल अयोध्या में आज से एक दिन बाद, यानी 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir 2024) का उद्घाटन होने वाला है, जिसे लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। आज हफ्ते का सबसे आखिरी और खास दिन, यानी रविवार (Sunday) का दिन है। आप सुबह उठने के साथ ही अपने करीबियों को गुड मॉर्निंग के तौर पर भगवान राम के मैसेजेस, फोटो, शायरी, स्टेटस आदि भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ भगवान राम से जुड़े मैसेजेस, फोटो, शायरी आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर सुबह की राम-राम (Subah Ki Ram Ram), जय श्रीराम (Jai Shree Ram), राम जी की नमस्ते (Ram Ji Ki Namaste) कहकर उनका आज का दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।
Sunday Morning Wishes: इन मैसेजेस से करीबियों को कहें सुबह की राम-राम।
राम के मैसेजेस, फोटो से अपनों को कहें जय श्री राम
1. मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम!
जय श्री राम
सुबह की राम-राम
2. जिनके मन में श्री राम है
भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका कल्याण है
जय श्री राम
3. चप्पा चप्पा भर जाएगा
श्री राम जी के दीवानों से
सारा देश गूंज उठेगा
जय श्री राम के जयकारो से !!
जय श्री राम
सुबह की राम-राम
4. निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।
राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री राम
राम जी की नमस्ते
5. सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में श्री राम आ रहे हैं !!
सभी को राम मंदिर की बधाई!
जय श्री राम
सुबह की राम-राम
6. ये दिल, ये धड़कन,
ये मन, सब राम के हवाले
ये घर, ये कारोबार, ये जीवन,
सब राम जी ही संभाले !!
जय श्री राम
7. रामजी की निकली सवारी,
रामजी की लीला है न्यारी,
एक तरफ लक्ष्मण,
एक तरफ सीता
और बीच में जगत के पालनहारी
जय श्री राम
राम जी की जय
8. पूरे भारत में खुशिया छाई है
प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है
जय श्री राम
सुबह की राम-राम
9. श्री राम ही मेरी भक्ति श्रीराम मेरी पूजा
श्री राम आप जैसा संसार में कोई न दूजा
जय श्री राम
राम जी की नमस्ते
10. त्याग दी सब ख्वाहिशें,
कुछ अलग करने के लिए,
‘राम’ ने खोया बहुत कुछ,
‘श्री राम’ बनने के लिए
जय श्री राम
सुबह की राम-राम
