Summer Skin care: बेदाग और निखरी त्वचा भला किसे पसंद नहीं। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में चंदन फेस पैक का इस्तेमाल भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन की देखभाल के लिए चंदन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल के लिए चंदन बेहद फायदेमंद साबित होता है। चंदन स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चंदन फेस पैक के इस्तेमाल से टैनिंग, पिंपल जैसी स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ये ना केवल स्किन को ठंडक पहुंचाता है बल्कि स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चंदन को किस तरह से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे तैयार करें फेस पैक (Source:istock)
