चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा में भी नहीं मुरझाते हैं ये पौधे, बालकनी और छत की बढ़ाते हैं शोभा

Top 5 Summer Plants For Home Garden: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर पौधे धूप और गर्म हवा से मुरझा जाते हैं। पूरी बालकनी और छत सुनी पड़ जाती है। ऐसे में आपको हम उन 5 पौधों के बारे में बता रहे हैं जो इस मौसम में भी आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे।

Top 5 Summer Plants For Home Garden: आजकल लोगों को होम गार्डनिंग काफी ज्यादा पसंद आने लगा है। लोग अपनी घर की बालकनी में और छत पर पेड़-पौधे लगाते हैं। हालांकि, गर्मी का मौसम आते ही हरी-भरी बालकनी और छत एकदम विरान हो जाती है और सारे पौधे सुख जाते हैं। सारे पौधे चिलचिलाती धूप और गर्म हवा झेल नहीं पाते। इसलिए आपको उन पौधों के बारे में पता होना चाहिए, जो इस गर्म मौसम में भी आपकी बालकनी को हरा-भरा रखेंगे और आपके छत की सुंदरता को निखारेंगे। यहां पर गर्मियों के टॉप 5 पौधों के बारे में बताया गया है।

top 5 best plant to grow in summer

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा एक बहुउपयोगी और औषधीय पौधा है जो तेज धूप और सूखे मौसम में भी जीवित रहता है। इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है और यह कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ता है। इसकी पत्तियों में मौजूद जेल त्वचा और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

End of Feed