Summer-Monsoon Haircare Routine: बालों से जुड़ी समस्याएं इन दिनों पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही बहुत आम हैं। दूषित वातावरण, खराब खानपान और बिगड़ी हुई जीवनशैली अनहेल्दी हेयर्स का मुख्य कारण माने जा सकते हैं। हालांकि इनके अलावा बालों की सही और जरूरत अनुसार देखभाल न करना भी, हेयरफॉल, पतले और दो मूंहे बालों का कारण हो सकता है। वहीं बालों की समय रहते नियमित केयर न करने पर समस्या गंजेपन तक पहुंच सकती है। यही समस्या और बड़ी तब बनती है, जब मौसम में लगातार बदलाव होते रहते हैं, क्योंकि जिस तरह से गर्मी-सर्दी और बारिश त्वचा को डैमेज करती है उसी प्रकार ये बालों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।
Easy and effective haircare routine for shiny strong hair in summer
खासतौर से गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण बाल जल जाते हैं, तथा उनकी शाइन और रंग ढलने लगता है। अचानक गर्मी और बरसात वाले इस मौसम में बाल ज्यादा डैमेज हो सकते हैं, क्योंकि धूप और पानी दोनों की ही वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और सही हेयरकेयर न करने पर इनके झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। आप घर पर ही नेचुरल चीज़ो का और सही केयर करके बालों की सेहत और रंगत में अच्छा सुधार ला सकते हैं। हेल्दी हेयर्स के लिए जरूर फॉलो करें ये खास हेयरकेयर रूटीन और आसान सी हेयर टिप्स -
गर्मी-बारिश में फॉलो करें ये खास हेयरकेयर रूटीन
- धूप और बरसात से बालों को बचाए
- ट्रिमिंग करें
- ड्रायर, स्ट्रेटनर का उपयोग न करें
- तेल लगाएं
- बाल ज्यादा देर गीले न रखें
- जैल मास्क
- माइल्ड शैम्पू
