Hug day 2023 special: फरवरी के आते ही वैलेंटाइन वीक का इंतजार तो हर कपल को होता है। जिस कतार में 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। गले मिलना एक प्यारे रिश्ते को दर्शाता है चाहे वो हस्बैंड वाइफ के बीच में हो, परिवार के बीच में हो, दोस्तों के बीच में हो या कपल्स के बीच में हो हग एक प्यारे बॉन्ड को दर्शाता है। गले मिलने के कई फायदे भी होती हैं। अलग-अलग स्थितियों में हम अलग-अलग टाइप से हग करते हैं। आइए जानते हैं हग करने के अलग-अलग टाइप के बारे में।
हग करने का अंदाज बताएगा कितना है प्यार
1. टाइट हग
जब दो लोग एक दूसरे को टाइट हग करते हैं तो यह एक गहरे संबंध को दर्शाता है। ये इमोशनल हग भी हो सकता है। जब आप किसी से बिछड़ रहे हो और आखिरी बार मिल रहे हो या लंबे समय के लिए आप कहीं जा रहे हो तो आप अपने प्यार को टाइट हग करते हैं।
2. साइड हग
पार्टनर एक दूसरे को हाथ से हाइट से हक करते हैं तो इसे साइड हग कहते हैं। यह एक फ्रेंडली हग भी होता है। अच्छे दोस्त एक दूसरे को साइड हग करते हैं, जो लव रिलेशनशिप को नहीं दिखाता है।
3. कमर खींचकर गले लगाना- (वेस्ट हग)
ये अक्सर कपल्स के बीच में होता है। इस टाइप के हग में पार्टनर्स एक दूसरे को कमर से टाइट हग करते हैं, जो एक सेंशुअल और रोमांटिक रिलेशनशिप को शो करता है।
4. पीछे से गले लगाना (बिहाइंड हग)
बिहाइंड हग जो एक पर्सन दूसरे को पीछे से हग करता है तो यह बिहाइंड हग होता है। बिहाइंड हग एक प्यार रिलेशनशिप को शो करता है। आप किसी को सरप्राइजिंगली हग करते हैं तो भी बिहाइंड करते हैं। बिहाइंड हग कभी-कभी एक कपल्स के बीच में बहुत सेंशुअल हग होता है और अक्सर यह हग कपल ही करते हैं।
5. बियर हग
बियर हग जब एक पार्टनर लेटा हो और दूसरा पार्टनर उसको ऊपर से हग करें और उसका हेड लेटे हुए पार्टनर की चेस्ट पर हो तो उसे बियर हग कहते हैं। यह बहुत ही लविंग और केयरिंग हग होता है। इसमें पार्टनर एक दूसरे की हार्टबीट को फील करते हैं। अक्सर सोने के लिए इस हग का ही इस्तेमाल करते हैं।
जरूरी नहीं कि हर तरह का हग का मतलब यही हो कि वह आपके लिए बेहद खास है। हर हग का अलग-अलग अर्थ होता है। तो आप अपने पार्टनर के गले लगाने के तरीके से रिलेशनशिप में प्यार का अंदाजा लगा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
