तेज दिमाग और बेहतर फोकस के लिए कैसा हो ब्रेकफास्ट, स्टडी ने हाई प्रोटीन को बताया असरदार

High Protein Breakfast Benefits For Brain In Hindi: क्या सुबह का ब्रेकफास्ट आपके दिमाग की ताकत बढ़ा सकता है? एक नई स्टडी के मुताबिक हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट फोकस और मेंटल अलर्टनेस बेहतर कर सकता है। जानिए क्यों प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जरूरी है, यह दिमाग पर कैसे असर डालता है और रोज सुबह किन आसान तरीकों से आप अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ा सकते हैं।

High Protein Breakfast Benefits For Brain In Hindi: अक्सर हम सब सुबह की भागदौड़ में नाश्ता बस पेट भरने के लिए कर लेते हैं। कभी सिर्फ चाय-बिस्कुट, तो कभी खाली टोस्ट खाकर ही काम चला लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ब्रेकफास्ट सिर्फ पेट नहीं, दिमाग की परफॉर्मेंस भी तय करता है? हाल ही में सामने आई एक स्टडी के मुताबिक, अगर सुबह का नाश्ता हाई प्रोटीन से भरपूर हो, तो यह फोकस, ध्यान और मेंटल अलर्टनेस को बेहतर बना सकता है। यानी दिन की सही शुरुआत आपके दिमाग को ज्यादा एक्टिव और तेज बना सकती है। अगर आप अक्सर काम करते समय ध्यान भटकने या थकान महसूस करने की शिकायत करते हैं, तो शायद अब अपने ब्रेकफास्ट की प्लेट पर दोबारा नजर डालने का समय आ गया है।

ब्रेन हेल्दी रखने के लिए कैसे हो ब्रेकफास्ट

ब्रेन हेल्दी रखने के लिए कैसे हो ब्रेकफास्ट

क्या कहती है स्टडी

यह रिसर्च डेनमार्क के Aarhus University द्वारा की गई थी, जिसमें 30 महिलाओं को तीन अलग-अलग प्रकार के ब्रेकफास्ट दिए गए - प्रोटीन-रिच, कार्बोहाइड्रेट-फोकस्ड और बिना नाश्ता। शोध में पाया गया कि प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लेने वालों का कंसन्ट्रेशन, अलर्टनेस और ध्यान बाकी समूहों की तुलना में बेहतर था। इसके अलावा, इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर भी स्थिर रहती है, जिससे ध्यान भटकने की संभावना कम होती है। यह स्टडी Journal of Dairy Science और अन्य हेल्थ प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित हुई है और वैज्ञानिक समुदाय के लिए उपलब्ध है।

End of Feed