Potato Benefits For Skin: धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। इनकी वजह से चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसे में चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि किचन में रखी एक सब्जी की मदद से आप चेहरे का खोया नूर वापस पा सकते हैं। हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं उसका नाम आलू है। आलू स्किन की गहराई से सफाई करता है और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से डेड स्किन सेल्स और एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आलू इस्तेमाल करने का सही तरीका और क्या है इसके फायदे।
चेहरे पर आलू इस्तेमाल करने के फायदे (Photo: istock)
आलू को चेहरे पर कैसे लगाएं?
- आलू का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।
- स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप आलू के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके इसका पेस्ट बना लें, फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
- आलू के टुकड़े को सीधे चेहरे पर रगड़ने से भी चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आलू को काट लें और इसे चेहरे पर रगडडें। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
चेहरे पर आलू इस्तेमाल करने के फायदे
दाग-धब्बों को करे कम
आलू में कैटेचेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित होता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा की रंगत साफ होती है और दाग-धब्बे कम होते हैं।
त्वचा को रखे हाइड्रेट
आलू पानी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल स्किन स्किन ग्लो करती है।
डार्क सर्कल्स करे कम
आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में सहायक है। इसके लिए आलू को काटकर इसे आंखों के आसपास रगड़े। इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे।
