Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा उपवास, जानिए इतनी लंबी फास्टिंग के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट

Sonam Wangchuk: एक लंबे अनशन के बाद अचानक खाना खा लेना कैसे आपकी सेहत को प्रभावित करता है। हाल ही में खत्म हुए सोनम वांगचुक के अनशन के बाद हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

Sonam Wangchuk: लद्दाख की बर्फानी हवाओं और देश की राजनीति में अपनी मजबूत आवाज उठाने वाले मशहूर पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने आखिरकार पूरे 26 दिनों के लंबे अनशन के बाद अपना उपवास समाप्त कर दिया है। केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने जूस की घूंट और सूप के साथ अपनी हड़ताल खत्म की। लेकिन 26 दिनों तक बिना अन्न के रहने के बाद अब असली चुनौती उनकी सेहत को सामान्य पटरी पर लाने की है। क्या आप जानते हैं कि हफ्ते-दो हफ्ते या महीने भर भूखे रहने के बाद अचानक खाना खा लेना कैसे इंसान की सेहत को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि मेडिकल साइंस के मुताबिक इतने लंबे उपवास के बाद पाचन तंत्र में क्या बदलाव आते हैं और रिकवरी डाइट कैसी होनी चाहिए।

Sonam Wangchuk

लंबे उपवास के बाद डाइट कैसी होनी चहिए?

लंबे अनशन का शरीर पर असर

लंबे समय भूखे रहने से हमारा शरीर 'स्टारवेशन मोड' में जाता है, तब क्या होता है। जब कोई व्यक्ति लगातार कई दिनों तक भोजन नहीं करता, तो उसका शरीर जीवित रहने के लिए अपने अंदरूनी संसाधनों का इस्तेमाल शुरू कर देता है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम सामने आने लगती हैं।

End of Feed