सोनम कपूर ने फिर सिखाया 'Less is More' का मंत्र, आइवरी सूट में दिखा रॉयल और एलिगेंट अंदाज

सोनम कपूर का आइवरी सूट लुक बताता है कि स्टाइल सिर्फ भारी कपड़ों से नहीं, बल्कि सही फिट, खूबसूरत डिटेलिंग से बनता है। जानिए कैसे उनका यह सादा लेकिन रॉयल लुक हर फेस्टिव और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

कई बार फैशन की सबसे बड़ी खूबसूरती चमकदार कपड़ों या भारी कढ़ाई में नहीं, बल्कि सादगी में छिपी होती है। यही बात एक बार फिर सोनम कपूर के हालिया आइवरी सूट लुक ने साबित कर दी। भारतीय फैशन की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली सोनम ने इस बार ऐसा एथनिक लुक चुना, जिसमें शोर कम और क्लास ज्यादा नजर आया। बिना किसी ओवरड्रेस्ड फील के उनका पूरा आउटफिट बेहद रॉयल, सॉफ्ट और एलिगेंट दिखाई दिया।

End of Feed