Delhi में ठंड और कोहरे का डबल अटैक फिर भी बर्फबारी क्यों नहीं? जानें वजह

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 18, 2023, 07:32 AM IST

Snofall In Delhi: राजधानी दिल्ली ठंड से कांप रही है। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी है, पारा 1 डिग्री से भी नीचे चला गया है। ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल है कि, पारा माइनस में जानें के बाद भी आखिर दिल्ली में बर्फबारी क्यों नहीं होती। यहां देखें अपने हर सवाल का जवाब।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में कोल्डवॉर का अटैक जारी।
  • हवाओं में ऐसी कनकनी कि पूरा बदन सिहर रहा है।
  • 10 साल बाद राजधानी इतने लंबे शीतलहर का प्रकोप झेल रही है।

Snowfall In Delhi: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड का सितम जारी है। कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर ठंड से कांप रहा है, सर्द हवाओं व शीतलहर के कारण आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हवाओं में ऐसी कनकनी है कि पूरा बदन सिहर जा रहा है। बेजुबान जानवर से लेकर आम इंसान ठंड से बेबस है। मंगलवार को राजधानी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया (Delhi Temprature)गया था। वहीं सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज (Delhi Weather) किया गया। दिल्ली वालों को भीषण शीतलहर का सामना करना (Snowfall In Delhi) पड़ रहा है।

Snowfall In Delhi

दिल्ली में क्यों नहीं होती बर्फबारी

मौसम विभाग की मानें तो करीब 10 साल बाद राजधानी इतने लंबे शीतलहर का प्रकोप झेल रही है। इससे पहले साल 2013 में इतनी लंबी शीतलहर ने शहर को अपने आगोश में लिया था। हाल ही में दिल्ली के कई इलाकों में पारा 1.8 डिग्री दर्ज किया (Snowfall In Delhi NCR) गया था। दिल्ली को शिमला कहा जाए तो गलत (Snowfall In Delhi News) नहीं होगी। कंपकंपाती ठंड के बीच लोगों के मन में एक सवाल है कि, दिल्ली में आखिर पारा माइनस में जानें के बाद भी बर्फबारी क्यों नहीं होती। यहां हम आपको बताएंगे कि, दिल्ली में पारा माइनस में जानें के बाद भी बर्फबारी क्यों नहीं होती।

End of Feed