Smoking Health Risks: स्मोकिंग आज भी दुनिया में मौत का बड़ा कारण, हर साल ले रहा लाखों लोगों की जान

Smoking Health Risks And Effects On Body: तंबाकू आज भी दुनिया में समय से पहले मौत का बड़ा कारण है। इसकी वजह से हर साल लाखों मौतें हो रही हैं। जानिए इसे छोड़ना क्यों जरूरी है।

Smoking Health Risks And Effects On Body: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने यह न सुना हो कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी लिखी होती है, टीवी पर विज्ञापन आते हैं, डॉक्टर भी मना करते हैं। फिर भी तंबाकू दुनिया भर में समय से पहले होने वाली मौतों के सबसे बड़े कारणों में शामिल है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि धूम्रपान सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक ऐसी लत है जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर करती जाती है। दिल की बीमारी, कैंसर, फेफड़ों की समस्या और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि अब कई देशों में 'तंबाकू-मुक्त पीढ़ी' बनाने पर चर्चा हो रही है।

Smoking Health Risks Side Effects On Body

स्मोकिंग क्यों आज से ही छोड़ दें

लोग अक्सर समझ नहीं पाते धूम्रपान का खतरा कितना बड़ा है

ज्यादातर लोग जानते हैं कि स्मोकिंग नुकसान (Smoking Side Effects) करती है, लेकिन इसका असली असर कितना गंभीर होता है, यह अक्सर नजरअंदाज हो जाता है। रिसर्च बताती है कि अमेरिका में हर साल धूम्रपान से होने वाली मौतें शराब, ड्रग्स, सड़क दुर्घटनाओं, आत्महत्या और हत्या से होने वाली कुल मौतों से भी ज्यादा होती हैं। इसका मतलब साफ है - तंबाकू सिर्फ व्यक्तिगत नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि यह एक बड़ा पब्लिक हेल्थ संकट है।

End of Feed