लाइफस्टाइल

चांद- सी चमकती स्किन के लिए चेहरे पर रगड़े ये लाल-पीला फल, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Fruit Scrubs For Glowing Skin: अगर आप भी डल, बेजान और रूखी-सुखी स्किन से परेशान हो चुके हैं तो जरा ठहरिए। अब आपको पार्लर जाने की या बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ होममेड फ्रूट स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे पर जादू की तरह काम करता है।

Image

ग्लोइंग स्किन के लिए फ्रूट स्क्रब (pc: canva)

Fruit Scrubs For Glowing Skin: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से स्किन जल्दी खराब होने लगती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो कभी-कभी स्किन को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप नेचुरल और सुरक्षित तरीका अपनाना चाहते हैं, तो फ्रूट स्क्रब बेस्ट ऑप्शन है। फलों में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और उसे नेचुरल ग्लो देते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान फ्रूट स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं और अपनी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।

पपीता स्क्रब

पपीता स्क्रब बनाने के लिए पके हुए पपीते को अच्छे से मैश करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 2–3 मिनट तक मसाज करें। पपीते में एंजाइम होते हैं जो डेड स्किन हटाते हैं। इससे स्किन साफ, मुलायम और नेचुरली ग्लोइंग बनती है। यह दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करता है।

केला स्क्रब

केला स्क्रब बनाने के लिए एक पका केला लें, उसे मैश करें और उसमें 1 चम्मच चीनी मिलाएं। इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे रगड़ें। केला स्किन को गहराई से मॉइस्चर देता है। ड्राय और रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

ऑरेंज स्क्रब

ऑरेंज यानी संतरा डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए संतरे के छिलके को धूप में सूखाकर पाउडर बनाएं और फिर इसमें दही या दूध, नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और धीरे-धीरे फेस पर मलें। मेकअप करने से पहले या हटाने के बाद इसे फेस पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो दें।

गाजर का स्क्रब

डल स्किन को शाइनिंग देने के लिए कैरेट स्क्रब बेहद यूजफुल है। इसके लिए कैरेट यानी गाजर को घिस लें। इसमें दही, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं। इसे फेस पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा लें। कैरेट स्क्रब को हफ्ते में 2 बार यूज करने से काफी हद तक फेस का ऑइलीपन कम हो जाता है।

कोकोनेट स्क्रब

कोकोनेट यानी नारियल खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही फायदेमंद होता है उसका स्क्रब। यह स्किन पर सीधी धूप और धूल के असर को कम करता है। घिसे हुए नारियल में 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर लें। इसमें 15 बूंदे सैंडलवुड यानी चंदन के तेल की डालें। इस मिक्सचर से 2-3 मिनट तक फेस की स्क्रबिंग करें। कलर फेयर करने के साथ ही यह कूलिंग का काम भी करता है।

स्ट्रॉबेरी स्क्रब

स्ट्रॉबेरी स्क्रब बनाने के लिए 2 से 3 स्ट्रॉबेरी को मैश करें और उसमें दही मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा है। पिंपल्स और अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करता है और स्किन को साफ करता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article