Skin Care Tips: स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं मुल्तानी मिट्टी, नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन दिनों हर कोई केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है, लेकिन ये प्रोडक्ट्स स्किन को डैमेज करते हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए आप मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल करें।

Skin Care Tips: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल पाए जाते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक माने जाते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन खराब हो जाती है। ऐसे में स्किन को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्किन की देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन ना सिर्फ नेचुरली ग्लो करती है बल्कि स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी दूर होती है। हालांकि कई लोगों को इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं मालूम होता है। ऐसे में आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। घर पर इस तरह मुल्तानी मिट्टी फेस पैक इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।

multani mitti face pack

ऐसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से स्किन ना केवल ग्लोइंग बनेगी बल्कि स्किन प्रॉब्लम जैसे पिंपल, ड्राई स्किन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

End of Feed