Skin Care Routine in Hindi: हर महिला क्रिस्टल क्लियर स्किन की चाह रखती है। बेदाग और निखरती त्वचा आखिर कौन नहीं पाना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं और पार्लर के चक्कर काटते रहते हैं। फिर भी उनके हाथ केवल निराशा ही लगती है। ग्लास स्किन पाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। स्पॉटलेस और हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना होगा।
Glass Skin Tips in Hindi
त्वचा को करें एक्सफोलिएट
स्किन के लिए एक्सफोलिएशन बेहद जरूरी स्टेप होता है। इसके तहत हमारी स्किन से डेड सेल्स को बाहर निकाला जाता है। यह तरीका आपको क्लास स्किन पाने में मदद कर सकता है। ये पोर्स की गंदगी को साफ करने का काम करता है। स्क्रब करने के लिए आप चावल, चीनी, कॉफी, बेसन जैसे कई घरेलू इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
राइस वॉटर
कोरियन स्किन केयर रूटीन में राइस वॉटर को एक असरदार नुस्खा बताया जाता है। यह आपकी त्वचा को चमकदार और ग्लोइंग बनाने में हेल्प करता है। राइस वॉटर बेदाग और ग्लोइंग स्किन देने के साथ ही त्वचा की रंगत में भी सुधार लाता है। इसे बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती है। राइस वॉटर तैयार करने के लिए आपको चावल को थोड़ी देर तक उबालना है और इसके पानी को छलनी से छानकर एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लेना है। आप अपनी डेली रूटीन के अनुसार राइस वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेसपैक
त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने में फेस पैक का भी बड़ा योगदान होता है। ये हमारी स्क्रीन पर आश्चर्यजनक रूप से काम करते हैं। आप चाहे तो चावल का फेसपैक, बेसन फेसपैक, हल्दी फेसपैक, दही और अंडे के फेसपैक को ट्राई कर सकते हैं। लेकिन आपको फेस पैक अप्लाई करने से पहले इस बात को क्लियर कर लेना चाहिए कि आपकी स्किन किस तरह की है और इसके लिए कौन से इनग्रेडिएंट्स सही रहेंगे। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस पैक का चुनाव करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
