Mahashivratri 2024 Rangoli Designs: महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भोलेनाथ को उनकी पसंदीदा चीजें चढ़ाई जाती है। बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद भोलेनाथ को भोग लगाते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर घर पर भी पूजा की जाती है। इस खास मौके पर लोग घर के आंगन और मंदिर को रंगोली से साजते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर घर के आंगन और मंदिर की शोभा बढ़ाना चाहती हैं तो इस तरह के रगोली डिजाइन्स बना सकती हैं। घर के आंगन में आप शिवलिंग रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सिंपल और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाकर आप घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
चावल से बनाएं रंगोली
घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आप चावल से शिवलिंग बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सफेद शिवलिंग का दर्शन करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
फूलों से बनाएं शिवलिंग रंगोली
आप घर के आंगन और मंदिर के पास फूलों से शिवलिंग की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। फूलों से रंगोली बनाना भी बेहद आसान है। आप चाहें तो अलग अलग रंगों के फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं।
थाली पर बनाएं शिवलिंग का डिजाइन
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप तांबे की थाली पर शिवलिंग बना सकते हैं। थाली में रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान है। रंगोली को आप मोतियों से सजा सकते हैं।
