Silver Chandi ki rakhi designs and price: राखी का प्यारा सा त्योहार बस आने ही वाला है, इस साल राखी 30 अगस्त की तिथि पर मनाई जाएगी। रक्षा बंधन पर भाई को प्यारी सी राखी बांधने का प्लान है और चाहते हैं कि आपकी राखी ही सबसे बेस्ट हो। तो इस रक्षा बंधन झटपट ही भाई के लिए चांदी की राखी खरीद लाएं। यहां देखें चांदी की राखियों के लेटेस्ट डिजाइन्स, जो आपके छोटे से लेकर सभी बड़े भाईयों को भी दिल से पसंद आएगी। चांदी की राखियां आपको बाजार से लेकर ऑनलाइन तक किफायती 500 से लेकर 2500 तक की कीमत पर आसानी से मिल जाएगी। ये रही चांदी की राखियों की कुछ लेटेस्ट डिजाइन आईडियाज
Silver rakhi designs 2023 latest raksha bandhan ki rakhi chandi ki rakhi price latest kids rakhi
Silver Rakhi design ideas
चांदी की राखी
स्टाइलिश भाई के लिए चांदी की ये BRO वाली राखी बहुत ही शानदार रहेगी। सांकल पैटर्न की ये राखी आपका भाई ज्यादा समय तक पहन भी सकता है।
गणेश जी की राखी
राखी के त्योहार पर बड़े भैया को भगवान वाली राखी पहनानी है, तो गणेश जी की राखी से बेहतर क्या हो सकता है। धागे में मोती और चांदी के गणेश जी वाली राखी आपको 500 रुपये के अंदर अंदर मिल जाएगी।
कमल की राखी
भाई को सिंपल चीजे पसंद है, तो फिर डेलिकेट से चांदी के कमल वाली ये सिंपल सुंदर लुक की राखी बहुत ही जबरदस्त हो सकती है। कमल के बजाय आप दूसरे फूल वाली राखी भी चुन सकते हैं।
ऊँ वाली राखी
ऊँ का उच्चारण करने के अपने लाभ हैं, और राखी के त्योहार पर भाई को लाभ हो ये बहुत अच्छी बात है। तो इस राखी प्यारे भाई के लिए ब्रेसलेट पैर्टन की ये ऊँ वाली राख बहुत ही गजब लुक वाली रहेगी।
फ्लोरल राखी
बहुत ही एलिगेंट फ्लोरल पैर्टन की ये सिंपल सी राखी भी भाई की कलाई की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
चांद वाली राखी
चांद के सलोने भाई के लिए चांद की डिजाइन वाली ये चांदी की राखी काफी प्यारी रहेगी। इसी के साथ अगर आपके छोटे भाई हैं, जिन्हें आपको चांदी की राखी बांधी है। तो फिर मार्केट में अच्छी कीमत पर आपको बहुत सारे कार्टून जैसे डोरेमॉन, किटी, पांडा आदि वाली राखियां भी बहुत आसानी से मिल जाएगी।
