Sweet Potatoes Side Effects: सर्दी में शकरकंद की चाट कई लोगों को पसंद होती है। हम में से कई लोग इस सीजन में शकरकंद से तैयार कई तरह के डिशेज का सेवन काफी ज्यादा करते हैं। शकरकंद का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों को दूर करने में प्रभावी है। लेकिन क्या आप जानते हैं शकरकंद का अधिक सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं? जी हां, अगर आप अधिक मात्रा में शकरकंद खा रहे हैं तो इससे मोटापा, ब्लड शुगर जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं शकरकंद का अधिक सेवन करने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं?
शकरकंद के सेवन से होने वाले नुकसान
शकरकंद के नुकसान
शकरकंद का सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में
हार्ट डिजीज
शकरकंद में पोटैशियम की अधिकता होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। वहीं, दिल के लिए भी हेल्दी होता है। लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह हाइपरकलेमिया की समस्या का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
किडनी स्टोन का खतरा
शकरकंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा रहता है। दरअसल, शकरकंद में ऑक्सालेट होता है, जो पथरी का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपको पहले से स्टोन है तो इसका सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।
एलर्जी का कारण
शकरकंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी की परेशानी हो सकती है। दरअसल, शकरकंद में मैनिटोल होता है, जो एलर्जी का कारण बन सकता है। अगर आप अधिक मात्रा में शकरकंद का सेवन करते हैं तो इससे स्किन में एलर्जी, खुजली, रैशेज जैसी परेशानी हो सकती है।
सिरदर्द को बढ़ावा
अधिक मात्रा में शकरकंद का सेवन करने से सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेलन न करें।
डायबिटीज की परेशानी
शकरकंद का सेवन करने से शुगर की समस्या भी बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन डायबिटीज की परेशानियों को बढ़ा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
