Siachin Day 2026: ऑपरेशन मेघदूत को पूरे हुए 42 साल- इन संदेशों, मेसेज से करें भारत के वीर जवानों को नमन

Siachin Day Quotes, Tribute: आज 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस मनाया जा रहा है। इसे ऑपरेशन मेघदूत भी कहते हैं।इस मौके पर वीर जवानों को नमन कैसे करें। देखें संदेश, मेसेज आदि।

Siachin Day Quotes, Tribute: हर साल 13 अप्रैल को पूरा देश सियाचिन डे मनाता है। यह दिन केवल एक सैन्य अभियान की वर्षगांठ नहीं, बल्कि उन जांबाज सैनिकों के अदम्य साहस को सलाम करने का अवसर है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे और कठिन युद्धक्षेत्र में भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। सियाचिन को 'फ्रोजन फ्रंटियर' कहा जाता है- एक ऐसा क्षेत्र जहां प्रकृति ही सबसे बड़ी परीक्षा लेती है। यहां तापमान माइनस 50 डिग्री तक गिर जाता है और तेज हवाएं जीवन को हर पल चुनौती देती हैं।

siachin day quotes, siachin day photos, indian army

सियाचिन के शहीदों को श्रदांजलि (AI representative photo)

जब बर्फीले रणक्षेत्र में शुरू हुआ इतिहास

साल 1984 में शुरू किया गया ऑपरेशन मेघदूत भारतीय सैन्य इतिहास का साहसिक अध्याय माना जाता है। पाकिस्तान की नक्शागत आक्रामकता और रणनीतिक गतिविधियों को देखते हुए भारत ने निर्णायक कदम उठाया। लक्ष्य काराकोरम क्षेत्र में स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण सुनिश्चित करना था।

End of Feed