Asha Bhosle Restaurant (आशा भोसले का रेस्टोरेंट): Asha Bhosle को लोग उनकी सुरीली आवाज और हजारों हिट गानों के लिए जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि उन्हें खाना बनाने का भी उतना ही शौक है। यही शौक उन्हें सिंगिंग के साथ-साथ एक सफल रेस्टोरेंट बिजनेस तक ले गया। दुबई में उनका रेस्टोरेंट Asha's Restaurant भारतीय स्वाद और इंटरनेशनल स्टाइल का शानदार मेल है। खास बात यह है कि 2002 में लॉन्च हुए इस रेस्टोरेंट का मेन्यू खुद आशा भोसले ने तैयार किया है।जिसमें उनके पसंदीदा व्यंजन शामिल हैं। उनके हाथों का स्वाद और अनुभव आज दुनियाभर के लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे उनका यह रेस्टोरेंट फूड लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है।
यह भी पढ़ें - हर जगह एक ही चप्पल क्यों पहनती हैं आलिया भट्ट ?

Asha Bhosla Restaurant
गाने से खाने तक का सफर
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए, लेकिन उनके दिल के करीब हमेशा से खाना बनाना भी रहा। Asha Bhosle की कुकिंग का सफर उनके बचपन से ही शुरू हो गया था, जब वह अपने पिता की थिएटर कंपनी के साथ पूरे भारत में घूमती थीं। वे अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के लिए खुद खाना बनाती थीं। खासतौर से देसी बिरयानी, कबाब और पारंपरिक भारतीय व्यंजन बनाने में उनकी खास रुचि रही है।
देश के हर कोने के अलग-अलग स्वादों को एक ही जगह पर परोसने के उनके सपने ने ही उन्हें अपना रेस्टोरेंट शुरू करने की प्रेरणा दी। Asha's Restaurant सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के दिल के बेहद करीब था। यहां तक की वे खुद ही कभी कबार रेस्टोरेंट के किचन में खाना बनाती और सर्व करती थीं। उन्होने खुद ही इस रेस्टोरेंट का मैन्यू भी सेट किया था। उन्होंने अपने घर की पारंपरिक रेसिपीज को इस रेस्टोरेंट में इंटरनेशनल ट्विस्ट के साथ पेश किया है। यहां की हर डिश में उनका पर्सनल टच देखने को मिलता है, जिससे खाने का स्वाद और भी खास हो जाता है।
कहां है आशा ताई का रेस्टोरेंट
Asha's रेस्टोरेंट दुबई के साथ-साथ यूके, मिडिल ईस्ट और अन्य देशों में भी मौजूद है। आज ये रेस्टोरेंट करीब करीब 14 इंटरनेशनल लोकेशंस पर मौजूद है। लेकिन इनका फ्लैगशिप रेस्टोरेंट UAE के WAFI Mall में है। यहां आपको भारतीय खाने के साथ साथ खास ड्रिंक्स पीने का भी अनुभव मिल सकता है। इस रेस्टोरेंट का खास महाराजा मेन्यू देसी ट्विस्ट के साथ आशा जी ने ही बनाया था।
ये डिशेज करें ट्राई
अगर आपको भी कभी आशा जी के रेस्टोरेंट जाने का मौका मिलता है, तो यहां पर आप जरूर ही पेशावरी मां की दाल, भट्टी की चाप, केरल चिल्ली गार्लिक, मलाई सीक कबाब, बटर चिकन, कबाब, बिरयानी, चिकन टिक्का मसाला,
