Real Camphor: शुद्ध कपूर की पहचान क्या होती है, कैसे करें असली और नकली भीमसेनी कपूर की पहचान, जानें ये तरीके

Shudh Kapoor kaise pahchanein: कपूर का पूजा के अलावा और भी कई कामों में प्रयोग में लाया जाता है। ये होम रेमेडीज में भी यूज होता है। हालांकि कई लोग शुद्ध भीमसेनी कपूर को परख नहीं पाते और धोखा खा जाते हैं। जानें असली भीमसेनी कपूर की क्या पहचान होती है और कैसे आप नकली कपूर को पहचान सकते हैं।

Shudh Kapoor kaise pahchanein: भीमसेनी कपूर को हम पूजा में अक्सर प्रयोग करते हैं। लेकिन इसका यूज कई तरह के घरेलू उपचारों में भी होता है। भीमसेनी कपूर को बासर भी कहते हैं और इसे औषधीय गुणों से संपन्न माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है और आकृत्ति नुकीली होती है। ये वात, पित्त, और कफ जैसे दोषों को संतुलित करने में मदद करता है।

Bhimseni camphor, Camphor Images

असली-नकली कपूर की पहचान कैसे करें

धार्मिक दृष्टि से भी कपूर अहम है। इसका इस्तेमाल पूजा-हवन में किया जाता है। कोरोना का दौर लोग भूले नहीं हैं। उस समय कई लोग लौंग और कपूर की पोटली अपने पास रखते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमतौर पर मिलने वाला कपूर नकली और सिंथेटिक होता है? ऐसे में भीमसेनी कपूर ही है जो खालिस कपूर के तौर पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

End of Feed