प्रीता की चमकती त्वचा का ये है राज, नेचुरल निखार के लिए गर्ल्स फॉलो करें Shraddha Arya की ये ब्यूटी टिप्स/स्किनकेयर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 18, 2023, 10:44 PM IST

Shraddha Arya Beauty Tips: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य की अदाकारी के साथ साथ उनकी अदाएं भी बहुत कातिल हैं। श्रद्धा अक्सर अपनी चमकती दमकती त्वचा से सबको दीवाना बना लेती है। गर्ल्स अक्सर गर्मियों में नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो फॉलो करें श्रद्धा आर्य की ये खास ब्यूटी टिप्स।

Shraddha Arya Beauty Tips: कुंडली भाग्य की प्रीता जैसी नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए गर्ल्स जरूर ट्राई ये श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya Skincare for Natural Glow) का ये खास स्किनकेयर रूटीन। बेहतरीन एक्टिंग के साथ श्रद्धा का निखार भी अक्सर लोगों को उनका कायल बना देता है। श्रद्धा के चांद से चमकते मुखड़े का राज है, उनका डेली स्किनकेयर रूटीन और बेहतरीन लाइफस्टाइल। बता दें कि श्रद्धा अपनी स्किन को लेकर सजग रहती है, और स्किन को हेल्दी रखने के लिए तरह तरह की नेचुरल चीज़े आजमाती और अपनाती हैं।

Shraddha Arya Beauty tips

Shraddha Arya Beauty tips

34 की उम्र में भी श्रद्धा की स्किन 24 साल की जवां लड़की से कम नहीं लगती हैं। श्रद्धा आर्य के बेदाग और बिना झुर्रियों वाले चेहरे का राज अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और स्किनकेयर रूटीन है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और बहुत सारा मेकअप इस्तेमाल करने के बाद भी श्रद्धा का मुखड़ा हर दम चमकता है। तो अगर आप भी श्रद्धा जैसी ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का ये खास स्किनकेयर रूटीन और ब्यूटी टिप्स आपके बहुत काम की हो सकती हैं।

End of Feed