Yoga Day 2025: कपूर मां-बेटी ने साथ किया योग, तो कुछ इस अंदाज में मना मलाइका-शिल्पा का योगा डे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2025, 02:14 PM IST

Yoga Day 2025 (योग दिवस 2025): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने अपने सोशल मीडिया पर खास वीडियोज तो फोटोज शेयर की हैं। जिनके साथ सेलेब्स ने अपने फैंस को खास लाइफस्टाइल की सीख भी दी है। जो हर किसी को अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनानी ही चाहिए।

Yoga Day 2025 (योग दिवस 2025): 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में जबरदस्त जोश दिखा। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा और नीतू कपूर ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए। इन वीडियोज में वह अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, हलासन, सर्वांगासन और शीर्षासन तक हर योगासन का अभ्यास करती दिखीं। सभी ने अपने फैंस को योग के लिए प्रेरित किया और बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है।

How Bollywood Celebs Celebrated Yoga Day

शिल्पा-मलाइका ने सिखाया योग दिवस का असल मतलब

मलाइका अरोड़ा ने योग दिवस पर एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "योग सिर्फ एक दिन करने की चीज नहीं है, यह तो पूरी जिंदगी के लिए है। अगर दिन की शुरुआत योग से होती है, तो अंत शांति और शुक्रिया के एहसास के साथ होता है। यही असली सुकून है।"

End of Feed