फिटनेस की बात हो और Shilpa Shetty का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। बढ़ती उम्र में भी उनका टोन्ड फिगर, फ्लैट टमी और ग्लोइंग स्किन हर किसी को फिट रहने के लिए प्रेरित करती है। खास बात यह है कि शिल्पा सिर्फ जिम के भरोसे फिट नहीं रहतीं, बल्कि उनकी पूरी लाइफस्टाइल बेहद डिसिप्लिन्ड है। इंटरव्यूज़ और सोशल मीडिया पोस्ट्स में वह कई बार बता चुकी हैं कि उनका डाइट प्लान कैसा है और वे किन चीजों से सख्त दूरी बनाकर रखने की कोशिश करती हैं।
बता दें कि, उन्होने एक खास सफेद चीज पिछले 18 सालों से अपनी डाइट से एकदम कम तो बाहर ही कर दी है। और यही आदत उनकी स्लिम वेस्टलाइन का सबसे बड़ा राज मानी जाती है। आज जब ज्यादातर लोग बढ़ते वजन और बाहर निकली तोंद से परेशान हैं, तब शिल्पा का डाइट प्लान एक आसान और असरदार प्रेरणा बन सकता है। अगर आप भी फिट बॉडी और हेल्दी लाइफ चाहते हैं, तो उनके ये फिटनेस सीक्रेट जरूर जान लें।
इस चीज से बनाई सख्त दूरी
शिल्पा शेट्टी की डाइट में रिफाइंड शुगर बिल्कुल भी शामिल नहीं होती है। सफेद शक्कर सेहत के लिए काफी खराब मानी जाती है। शिल्पा मानती हैं कि रिफाइंड शुगर शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ाने का काम करती है। इससे फैट तेजी से जमा होता है और पेट बाहर निकलने लगता है। चीनी छोड़ने के बाद शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है और स्किन पर भी अच्छा असर दिखता है। मीठा खाने की इच्छा होने पर वह नेचुरल विकल्प चुनती हैं।
मीठा खाने के लिए क्या करती हैं?
शिल्पा पूरी तरह स्वाद से समझौता नहीं करतीं। वह शुगर की जगह शहद, खजूर, गुड़ या फलों का इस्तेमाल करती हैं। इससे शरीर को मिठास भी मिलती है और अनहेल्दी कैलोरी भी नहीं बढ़ती। यही वजह है कि उनकी डाइट बैलेंस्ड मानी जाती है।
चीट डे भी करती हैं फॉलो
फिट रहने के बावजूद शिल्पा हफ्ते में एक दिन अपनी पसंद का खाना जरूर खाती हैं। उनका मानना है कि जरूरत से ज्यादा सख्ती लंबे समय तक टिक नहीं पाती। इसलिए बैलेंस बनाकर चलना ज्यादा जरूरी है। अगर आप भी लटकती तोंद और बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सबसे पहले रोजाना की डाइट में छिपी अतिरिक्त चीनी को कम करना शुरू करें। साथ में नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद को अपनी आदत बनाएं। छोटे-छोटे बदलाव ही लंबे समय में बड़ा फर्क दिखाते हैं।
