Shaheed Diwas Quotes in Hindi: जो देश के लिए कुर्बान हुए.. शहीद दिवस पर भारत के वीरों को यूं दें श्रद्धांजलि, देखें 23 मार्च शहीद दिवस कोट्स

शहीद दिवस 2026 कोट्स, Shaheed Diwas Quotes in Hindi: आज 23 मार्च को देश भर में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन भारत के 3 वीरों ने अपनी जान देश की आजादी के नाम लिख दी थी। आज शहीद दिवस पर आप भी देश के उन वीरों के दिल से नमन कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। देखें शरीद दिवस कोट्स, आज शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है।

शहीद दिवस 2026 कोट्स, Shaheed Diwas Quotes in Hindi: भारत में शहीद दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की याद में समर्पित है, जिन्हें 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। इन वीरों ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और पूरे देश में स्वतंत्रता की भावना जगाई थी। शहीद दिवस का उद्देश्य उनके बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देना है। इस दिन लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और देशभक्ति गीतों व भाषणों के माध्यम से उनकी वीरता को याद किया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि हमारी आजादी अनगिनत बलिदानों का परिणाम है, जिसे हमें सदैव सम्मान और सुरक्षित रखना चाहिए। शहीद दिवस पर अगर आप भी भारत के इन वीरों को दिल से नमन कर श्रद्धांजलि प्रदान करना चाहते हैं, तो इन कोट्स के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। देखें 23 मार्च शहीद दिवस कोट्स, देशभक्ति कोट्स इन हिंदी।

Shaheed Diwas 23 March Quotes in Hindi

शहीद दिवस के कोट्स

1. शहीदों की चिताओं पर,

लगेंगे हर बरस मेले।

वतन पर मरने वालों का,

यही बाकी निशां होगा।

2. हर शहीद की यही पुकार,

देश से करना सच्चा प्यार।

उनकी राह पर चलना है,

भारत को आगे बढ़ाना है।

3. आजादी यूं ही नहीं मिली,

कई कुर्बानियों से ये खिली।

शहीदों का ये एहसान है,

हमारा उन पर अभिमान है।

Martyr's Day Quotes in Hindi

4. जो देश के लिए कुर्बान हुए,

वो हर दिल की पहचान हुए।

उनकी गाथा अमर रहेगी,

भारत की शान बढ़ेगी।

5. मिट्टी में मिलकर भी महकते हैं,

End of Feed