Shaheed Diwas 2023 Quotes: शहीद दिवस आज, देशभक्ति से भरपूर इन मैसेज, स्टेट्स, कविताओं से करें शहीदों को नमन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 23, 2023, 06:32 AM IST

Shaheed Diwas 2023 Quotes in Hindi: 23 मार्च का दिन भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 को महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उनकी स्मृति में यह दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर एक दूसरे को मैसेज, स्टेट्स, कविताएं भेजकर शहीदों को स्मरण करने का चलन है।

Shaheed Diwas 2023 Quotes in Hindi, HD Images, Wallpaper, Poster: भारत में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। यही वो काला दिन है जब महान क्रांतिकारी सुखेदव, भगत सिंह और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने तय तारीख से पहले ही फांसी दे दी थी। तीनों की फांसी का दिन 24 मार्च तय था। मगर देश में जनाक्रोश को देखते हुए गुप-चुप तरीके से एक दिन पहले ही फांसी पर लटका दिया गया। लाहौर जेल में तीनों को फांसी पर लटकाया गया था। इन तीनों को वर्ष 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के आरोप में फांँसी पर लटका दिया गया था। 23 मार्च के अलावा 30 जनवरी को भी शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उनके बलिदानों को याद किया जाता है। इस शहीद दिवस पर आप भी देशभक्ति से भरपूर इन मैसेज, फोटोज, कविताओं, कोट्स के जरिए शहीदों को नमन करें।

Shaheed Diwas 2023 Quotes: शहीद दिवस आज, देशभक्ति से भरपूर इन मैसेज, स्टेट्स, कविताओं से करें शहीदों को नमन

Shaheed Diwas 2023 Quotes in Hindi

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं,

End of Feed