Shaheed Diwas 2023 date: शहीद दिवस कब मनाया जाता है, जानें क्यों खास है ये दिन, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव से है संबंध

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 23, 2023, 06:12 AM IST

Shaheed Diwas 2023 date: भारत में 23 मार्च को प्रतिवर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन साल 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके दो साथियों सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। शहीद दिवस पर भारत मां के इन वीर सपूतों को नमन किया जाता है।

Shaheed Diwas 2023 date, Importance: भारत में 23 मार्च को प्रतिवर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन साल 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके दो साथियों सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। तीनों महान क्रांतिकारियों ने मातृभूमि की आजादी की खातिर फांसी का फंदा चूम लिया था। ब्रिटिश हुकूमत तीनों वीर सपूतों को तय तारीख से पहले ही फांसी दे दी थी। तीनों की फांसी का दिन 24 मार्च तय था। मगर देश में जनाक्रोश को देखते हुए गुप-चुप तरीके से एक दिन पहले ही फांसी पर लटका दिया गया। लाहौर जेल में तीनों को फांसी पर लटकाया गया था।

Shaheed Diwas 2023 date: शहीद दिवस कब मनाया जाता है, जानें क्यों खास है ये दिन, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव से है संबंध

Shaheed Diwas Date Martyrs Day 2023

महज 23 साल की उम्र में मौत को गले लगाने वाले भगत सिंह ने आखिरी खत फांसी के ठीक एक दिन पहले लिखा था। इन तीनों को वर्ष 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के आरोप में फांँसी पर लटका दिया गया था। भगत सिंह और क्रांतिकारियों ने जॉन सॉन्डर्स को ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट समझकर उसकी हत्या कर दी थी। ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट ने ही लाठीचार्ज का आदेश दिया था जिसमें लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई थी।

End of Feed