Sawan 2025: सावन में किन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज, क्यों कहा जाता है सावन साग न भादो दही

Sawan Mein Kya nahi Khana Chahiye: सावन के महीने में कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। आयुर्वेद हो या घर के बड़े - कुछ चीजों को इस मौसम में खाना नहीं बताते। लेकिन ऐसा क्यों है जो सावन साग न भादो दही कहा जाता है। जानें इसके बारे में।

Sawan Mein Kya nahi Khana Chahiye: सावन के महीने में रिमझिम फुहारें मन को हर लेती हैं और हर समय कुछ अच्छा खाने का मन करता रहता है। वैसे सावन यानी श्रावण को भोलेनाथ का प्रिय मास माना जाता है। इस वर्ष यह महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि इस मास में कुछ चीजें वर्जित हैं। उसका धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी होता है। इन दिनों कई लोग अपने दैनिक जीवन में बदलाव करते हैं। इसमें लोग रहन-सहन से लेकर अपने खाने-पीने के तरीकों में भी बदलाव करते हैं।

what not to eat in sawan, sawan 2025, sawan images

sawan 2025: सावन में क्या नहीं खाना चाहिए

सावन में क्या नहीं खाना चाहिए

भारत के गांवों में, विशेषकर हिंदी पट्टी में, एक लोकोक्ति बहुत मशहूर है जो बड़े सहज भाव से बताती है कि किस मौसम में क्या खाएं और किस चीज से परहेज करें। इसी लोक कहावत में 'सावन साग न भादो दही' का जिक्र है।

End of Feed