Rangoli Design Sawan 2024 (सावन का पहला सोमवार रंगोली डिजाइन): सावन का महीना बस शुरु होने ही वाला है और ये पूरा महीना ही हर शिव भक्त के लिए खास होने वाला है। सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का उत्सव मनाया जाता है, ऐसे में इस महीने सच्चे मन से पूजा पाठ करने तो घर आंगन की सजावट कर अपने आराध्या का स्वागत करने का खास महत्व होता है। तो अगर इस सावन मास आप भी भगवान शिव और माता रानी का आशीर्वाद चाहते हैं, तो घर आंगन में ये खास रंगोली की डिजाइन बनाना बनता ही है। जिसे देख अवश्य शिव जी प्रसन्न होंगे, देखें सावन 2024 रंगोली डिजाइन, सावन का पहला सोमवार कब है, रंगोली डिजाइन इमेज।
Rangoli Designs for Sawan 2024, latest, simple, easy rangoli images
सावन रंगोली डिजाइन लेटेस्ट, Rangoli design for Sawan 2024
सावन के पहले सोमवार यानि 22 जुलाई के दिन पर अगर आपको अपने घर के आंगन या मंदिर के द्वार पर बहुत ही प्यारे लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ये शिव और शक्ति के मिलन को दर्शाती बेहतरीन सी रंगोली का डिजाइन एकदम गजब रहेगा। आप इस रंगोली को अपनी पसंद के फूल और दीप से सजा सकते हैं।
भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित ये वाली रंगोली का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है। सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक की इस रंगोली को आप किसी भी त्योहार पर बनाकर अपने आंगन की शोभा में चार चांद लगा सकते हैं।
शिवलिंग वाली इस रंगोली का डिजाइ भी बहुत अच्छा है, अगर आप बिगिनर हैं तो ऐसी शिवलिंग वाली रंगोली बनाना आपके लिए सबसे ज्यादा आसान हो सकता है। ऐसे त्रिशूल के साथ नंदी महाराज भी बनाए जा सकते हैं।
बिगिनर्स के लिए ही ये वाली रंगोली का डिजाइन भी अच्छा रहेगा। बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर लुक की इस रंगोली को आप अगर गेंदे या गुलाब के फूल की पत्तियो से सजाएंगे तो लुक और भी गजब का आएगा।
रंगीन बेहद खूबसूरत लुक वाली ये रंगोली का डिजाइन तो एकदम ही नया है। आपको इस सावन जरूर ही अपने पसंद की कोई भी रंगोली का डिजाइन बनाकर अपने आंगन की शोभा बढ़ानी ही चाहिए।
