Saree blouse designs for sawan 2023: शिव समर्पित सावन का सिद्ध महीना इस साल 4 जुलाई की तारीख से शुरू होने वाला है, सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती के नाम का व्रत, कथा पूजन किया जाता है। साथ ही भगवान को प्रसन्न करने हेतु महिलाएं साज श्रृंंगार भी खूब करती हैं, सावन में हरा रंग पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए ये देखें सावन स्पेशल हरी साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन, जिन्हें आप बहुत ही स्टाइलिश और राजसी अंदाज़ में ड्रेप कर बढ़िया लुक क्रिएट कर सकती हैं। देखें बनारसी से लेकर सीक्वेंस की साड़ी और ब्लाउज़ तक की बेहतरीन डिजाइन्स।
Sawan 2023: latest saree blouse collection see latest silk organza sequin saree
ये भी पढ़ें : Sawan 2023: हरतालिका तीज कब है, जाने तिथि व महत्व
Sawan 2023 saree designs, सावन 2023 की हरी साड़ियां
ऑर्गेंजा साड़ी (Organza Saree designs)
सावन में हरे रंग की कोई प्यारी सी साड़ी फ्लॉन्ट करने का मन है, तो ऑर्गेंजा पैटर्न वाली साड़ियां इन दिनों खूब फैशन में हैं। बेबो से लेकर अनुष्का तक बॉलीवुड हसीनाएं भी अक्सर ये साड़ी पहन कातिल अदाएं बिखेरती नज़र आती हैं। ऑर्गेंजा वाली साड़ी यंग गर्ल्स पर भी खूब अच्छी लगेंगी।
रफल साड़ी (Latest Saree blouse designs)
गर्मी और सावन दोनों के लिहाज़ से रफल स्टाइल की ये साड़ियां बेहतरीन चॉइस हैं। स्टाइलिश लुक वाली ये साड़ी दिखने में तो कमाल हैं ही इन्हें पहनना भी बहुत आसान होता है। आप शिल्पा जैसी सिंपल रफल बॉर्डर वाली साड़ी से लेकर आलिया भट्ट की लेयर वाली रफल साड़ी तक बेहतरीन साड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।
सीक्वेंस साड़ी (Sequin Saree latest collection)
इन दिनों सीक्वेंस की साड़ियां खूब फैशन में हैं, तो अगर आप भी सावन में खूब साज श्रृंगार करने वाली हैं। तो ये नए स्टाइल वाली सीक्वेंस की साड़ियां अभी से तैयार कर लीजिए। आप सिंपल सीक्वेंस से लेकर मल्टीकलर, ऑम्ब्रे जैसी सीक्वेंस की साड़ियां बेहतरीन लुक में ड्रेप कर सकती हैं।
बनारसी साड़ी (Green Saree blouse designs)
रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए बनारसी साड़ियों से बेहतर क्या ही हो सकता है? सावन में हरी साड़ी पहननी है, तो आप ऐसे हसीन रंगों वाली बनारसी साड़ियों को ओपन पल्ला तो क्लासी प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप कर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बनारसी साड़ियों के साथ सीक्वेंस से लेकर कॉटन तक के ब्लाउज बढ़िया लगेंगे।
सिल्क साड़ी (Silk Saree)
सिल्क की साड़ियों का फैशन कभी नहीं छटता है, इसलिए सावन में पहनने के लिए पेपर सिल्क, टिशू सिल्क से लेकर क्लासिक सिल्क तक की साड़ियां बेस्ट हैं। आप सिल्क की साड़ी को कंट्रास्ट के ब्लाउज के साथ स्टाइल करेंगी, तो सबसे अच्छा लगेगा।
